उत्तराखंड कोविड अपडेट: राज्य में मिले आज 90 नए संक्रमित, एक्टिव केस हुए 302

प्रदेश में कोरोना फिर से तेजी से अपने पैर पसारते जा रहा है। आज सोमवार को राज्य में 90 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल 302 एक्टिव केस है। जबकि 78 रिकवर हुए हैं।

राज्य में 90 कोरोना के नए मरीज मिले

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार को राज्य में 90 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल 302 एक्टिव केस है। जबकि 78 रिकवर हुए हैं।

जानें कहां, मिले कितने केस

देहरादून 56, हरिद्वार में 08, नैनीताल 06, पौड़ी गढ़वाल 01, पिथौरागढ़ 04, टिहरी 05, उधमसिंह नगर 02, उत्तरकाशी 0, चंपावत 05, बागेश्वर 0, चमोली में 01 और अल्मोड़ा में 02 मामले सामने आए हैं।