उत्तराखंड: पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

यहां पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई । लोहाघाट विकास बाराकोट के नौमाना में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा।

गांव में चल रहे गौरा महोत्सव में शामिल होने जा रहा था युवक

बाराकोट के नौमाना में गुरुवार की देर शाम महेश चन्द्र जोशी(38) पुत्र ज्वाला दत्त गांव में चल रहे गौरा महोत्सव में शामिल होने जा रहा था। घर से कुछ दूरी का फासला तय करके के बाद अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरकर महेश के सिर पर लगा और वह अचैत होकर गिर गया। सूचना पर गांव के लोगों ने आनन-फानन में घायल को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं

शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर की देखरेख में डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद मृतक का रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं।

आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई

ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी, शंकर दत्त, भैरव दत्त, उमेश जोशी, ललित मोहन जोशी, मनोहर जोशी आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।