उत्तराखण्ड: टैंक साफ करने के दौरान मजदूरों की जहरीली गैस से बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर

यहां टैंक साफ करने के लिए टैंक में उतरे छः मजदूरों की अचानक तबियत खराब हो गई । और एक एक करके सभी मजदूर बेहोश हो गए । सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

फैक्ट्री में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह से जुड़ी खबर सामने आ रही है । यहां पंतनगर स्थित सिडकुल की एमएमटी फैक्ट्री में ईटीपी टैंक साफ करने के लिए टैंक में उतरे मजदूरों की जहरीली गैस से तबियत बिगड़ते चली गई जिसके बाद वो एक एक करके बेहोश हो गए और फैक्ट्री में हड़कंप मच गया । ये सभी मजदूर रुद्रपुर और युपी के बताए जा रहे हैं ।

सभी मज़दूरों की हालत गंभीर

जिसके बाद सभी मजदूरों को आनन फानन में किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर वेल्टीनेटर पर रखा गया है । जबकि 5 मजदूरों को डॉक्टरों की टीम की देखरेख में आईसीयू में भर्ती किया गया है ।