उत्तराखंड: गोपनीय लेटर वायरल करने के मामले में सिपाही निलंबित

गोपनीय लेटर वायरल करने के मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है । बता दें कि दो दिन पहले हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलने का फर्जी पत्र वायरल हुआ था । जिसके बाद यह कार्यवाही हुई है ।

सोशल मीडिया में दो दिन पहले वायरल हुआ था पत्र

उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने गोपनीय पत्र को सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर दिया है । सोशल मीडिया में दो दिन पहले एसपी के हवाले नकल माफिया हाकम सिंह के सांकरी रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने संबंधी फर्जी लेटर वायरल हुआ था।जिसके चलते एसपी कार्यालय में अटैच सिपाही अमित डोगरा को गोपनीय लेटर फर्जी तरीके से सोशल मीडिया में वायरल करने पर निलंबित किया गया है। इस मामले में सिपाही की लापरवाही सामने आई है।