उत्तराखंड: नंद और सास ने क्रूरता की सारे हदें की पार, बहु को गर्म तवे से जलाया, विरोध जताने पर बच्चों पर भी किया जुल्म

देवभूमि उत्तराखंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । यहां नंद और सास ने मिलकर अपनी बहु को प्रताड़ित करने की कोई कसर नहीं छोड़ी और इस कद्र उसकी  पिटाई की शरीर में हर जगह जख्म नजर आ रहे हैं ।मां ने जैसे तैसे अपनी बेटी को सास और नंद से बचाया ।

15 दिनों से बनाया था बंधक

टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत रिंडोल गांव की प्रीति पुत्री चिरंजीलाल की शादी 10 साल पहले देहरादून के विकासनगर जीवनगढ़ में हुआ जहां पर शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के प्रीति को परेशान करने लगे उस समय जैसे तैसे ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने आपस में बैठकर सहमति बनी और महिला प्रीति ससुराल में ही रहने लगी । अभी कुछ दिन पूर्व विकासनगर जीवनगढ़ में रह रही प्रीति की मां सरस्वती देवी ने अपने गाव रिंडोल गांव से प्रीति को फोन किया लेकिन प्रीति का फोन काफी दिन से नही लगा और न बात हो पा रही थी जिस पर प्रीति की मां सरस्वती देवी को कुछ शक हुआ और प्रीति की माँ सरस्वती देवी अचानक विकासनगर जीवनगढ़ में चली गई  टिहरी के जाखणीधार से देहरादून पहुंची मां ने जब बेटी के ससुराल वालों से प्रीति के बारे में पूछा तो उन्होंने मिलने से साफ इंकार दिया । जब वह घर में घुसी तो चौका देने वाला दृश्य सामने आया बेटी कुर्सी पर जख्मी पड़ी हुई थी और उसके शरीर में जगह जगह पर जख्म दिखाई दे रहे थे । 32 वर्षीय प्रीति को उसकी सास और नंद ने गर्म तवे से जला दिया था और प्रीति को पिछले दिनों से बंधक बना रखा था । जब उसके बच्चे मना करते तो उन पर भी ऐसा जुल्म किया जाता ।

ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर

बीते दिन प्रीति की मां बेटी के ससुराल पहुंची और अपनी बेटी को लेकर टिहरी अपने गांव ले गई । जब प्रधान और ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और मंगलवार को सुबह पीड़िता प्रीति और ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे और ससुरालियों पक्ष के खिलाफ तहरीर दी । वहीं प्रीति की मां ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह जलाया गया है और उसके तीन बच्चे जब मना करते तो उनके साथ भी यही जुल्म किया जाता था प्रीति  का पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नहीं हैं । जिस वजह से नंद और सास मिल कर प्रीति को मारते थे ।

आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश

इस मामले की जानकारी होते ही आयोग अध्यक्षा श्रीमती कण्डवाल ने इस विषय में आईजीपी रेणुका से बिना लापरवाही बरतते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये है। उधर पी रेणुका के निर्देश पर एसएसपी टिहरी ने मामले में अध्यक्षा कण्डवाल से बात की और पीड़िता को सुरक्षित उचित उपचार हेतु देहरादून भेजा है।