यहां गंगा में नहाने के दौरान युवक तेज नदी के बहाव में बह गया। युवक की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन किया गया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं लग पाया ।
लखनऊ से पर्यटकों के दल को लेकर ऋषिकेश आया टूरिस्ट गाइड, नदी में बहा
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ से पर्यटकों के दल को लेकर उत्तराखंड के ऋषिकेश आया एक टूरिस्ट गाइड यहां नहाते वक्त गंगा की तेज जलधारा में बह कर लापता हो गया है। हादसा मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास का बताया जा रहा है। यूपी के लखनऊ से 23 साल का टूरिस्ट गाइड ईशान पर्यटकों के दल को धार्मिक पर्यटन यात्रा पर उत्तराखंड के ऋषिकेश लेकर आया था। इस दौरान उसके साथ आए पर्यटकों ने गंगा नदी के आस पास घूमने का मन बनाया।जिस पर पर्यटक नदी के आस पास घूमने लगे इस बीच टूरिस्ट गाइड ने नदी में जाकर नहाने का मन बनाया । इस बीच नदी में उतरते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में बह गया । इस बीच पर्यटकों की चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते वह गायब हो गया । सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। डूबने वाला युवक ईशान, 23 वर्ष, निवासी लखनऊ, जोकि यहाँ एक गाइड का कार्य करता है और भंडारी स्विस कॉटेज योग विद्या मंदिर तपोवन से अपने साथ टूरिस्ट को लेकर वशिष्ट गुफा आया था।