उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। यहां बच्चों को मारपीट मामले में प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया गया है।
तीन माह पहले अभिवावकों ने की थी शिकायत
बता दें कि रुड़की ब्लॉक के सोलापुर गाडा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहसिन के खिलाफ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने करीब 3 महीने पहले बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बच्चों को पीटने की शिकायत की थी साथ ही बताया था कि प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहसिन बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। जिसके बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर विभाग द्वारा प्रधानाध्यापक को सस्पेंड की कार्यवाही की गई है।