उत्तराखंड कोविड अपडेट : आज मिले 346 नए संक्रमित

एक बार फिर से कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है । उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को  प्रदेश में कोरोना के 346 नए मामले सामने आए ।  इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या  1925 हो गई है। पिछले  24 घंटों में 85 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।

कहां मिले कितने केस

सर्वाधिक देहरादून में 188  इसके अलावा, हरिद्वार के 53, नैनीताल के 40, उत्तरकाशी के 21, अल्मोड़ा के आठ, पौड़ी और टिहरी में सात-सात, ऊधमसिंह नगर में छह, बागेश्वर और चमोली में पांच-पांच, रुद्रप्रयाग के तीन, चंपावत के दो और पिथौरागढ़ का एक मामला सामने आया ।