उत्तराखंड: यहां गेहूं के खेत में कट्टे के अंदर बंद मिला शव, क्षेत्र में हड़कंप

यहां गेहूं के खेत में कट्टे में बंद एक शव मिला है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव की शिनाख्त कराई

जानकारी के अनुसार घटना उधम सिंह नगर की बताई जा रही है । शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड सात स्थित गेहूं के खेत में एक कट्टे में बंद कर किसी आदमी का शव फेंका गया है। सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई गई। बाद टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर गेहूं के खेत में फेका गया की आशंका

वहीं पुलिस द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर गेहूं के खेत में फेका गया है। मृतक के शरीर में घाव के निशान भी है।  एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि शव की पहचान डोरी लाल निवासी सितारगंज के रूप में हुई है जो यहां पर साबिर के घर पर रहता था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके लिए डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। मृतक के चेहरे को तेज़ाब से जलाया गया है।