◆ चमोली जिले के गोपेश्वर में आज से ट्रेड फेयर शुरू हो गया है। 13 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।
◆ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस वाहनों के आवागमन के दौरान सामान्य परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग न करने के निर्देश दिए हैं।
◆ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है। ये परीक्षाएं 9 जनवरी तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाक्टर अनिल डिमरी ने बताया कि देहरादून में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। परीक्षा में 7 हजार 7 सौ 73 छात्र शामिल होंगे।
◆ देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में आर्मी कैडेट कॉलेज यानी एसीसी के उनहत्तर कैडेट्स ग्रेजुएट होकर आईएमए की मुख्यधारा में शामिल हो गए।
◆ राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए माल्टा और पहाडी नीबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। ’’सी’’ ग्रेड माल्टा और पहाडी नीबू (गलगल) फलों के लिए क्रमशः आठ रूपये एवं पांच रूपये प्रति किलोग्राम घोषित किया है।
◆ नैनीताल शहर उत्तराखंड का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां उत्तराखंड जल संस्थान घरों-होटलों में आईएसओ-9001 2015 प्रमाणित पेयजल की आपूर्ति करेगा। इसका लाभ नगरवासियों के साथ ही यहां आने वाले लाखों सैलानियों को भी मिलेगा।
◆ हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को देश में पुनर्वास पेशेवरों के विकास में योगदान देने के लिए कल राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
◆ रामनगर के व्यवसायी के साथ थाने में मारपीट करने के आरोपी दरोगा को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नैनीताल के एसएसपी को घटना की निष्पक्ष जांच कराने को भी कहा है।
◆ आज सुबह ठंडी सड़क पर बाइक सवार हमलावरों ने एक नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। छात्र के पेट व कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट पहुंची है।
◆ मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मताबिक इस बार दिसंबर में उत्तराखंड में ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
◆ जुबिन नौटियाल एक दुर्घटना में जुबिन घायल हो गए। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। ये हादसा आज सुबह हुआ