* नफरती भाषणों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर करने वालों में से एक पत्रकार ने अलीगढ़ और हरिद्वार के डीएम को पत्र लिख कर उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कार्रवाई करने का आग्रह किया है कि अलीगढ़ में प्रस्तावित कार्यक्रम (धर्म संसद) में उस तरह के कोई भाषण नहीं दिये जाएं, जैसा कि हरिद्वार में हुई ‘धर्म संसद’ में दिये गए थे।
* विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए पौड़ी जनपद को मिले अर्द्धसैनिक बलों के 30 जवानों के कोविड-19 पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप ।
* आम आदमी पार्टी ने आज प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी अब तक 51 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। अब सिर्फ 19 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है ।
* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोविड उपचार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण जोशी से उपकरण स्टाफ व अन्य सुविधाओं पर चर्चा की।
* रुद्रपुर के बहुचर्चित पशु हत्याकांड में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोनी ने रामपुर कोर्ट में सरेंडर किया है।
* हरिद्वार में हर्बल प्रोडक्ट यूनिट कंपनी के कास्टमेटिक सामान से लोडेड ट्रक को लूटने में फरार 10 हजार के इनामी बदमाश को कुमाऊं के एसटीएफ यूनिट ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
* कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया ।
* निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल को आचार सहिंता के उल्लघंन के आरोप में नोटिस जारी किया है । कर्नल कोठियाल पर आचार सहिंता के दौरान शॉल भेंट करने का आरोप है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कर्नल कोठियाल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह डुंडा विकासखंड के कुलेथ गांव में बच्चों को खिलौना पिस्तोल बांटते नजर आ रहे हैं।
* उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को , कोरोना के कुल 3200
नए मामलें दर्ज किये गये । अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 12349 हो गयी है ।
* पौष माह में बंद रहने के बाद आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 14 जनवरी (आज) को ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए गए । शीतकालीन चारधाम यात्रा में 12661 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के शीतकालीन पूजा स्थलों के दर्शन किए।