◆ गढ़वाल के पुलिस उप महानिरीक्षक और देहरादून जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने ऋषिकेश कोतवाली में डोईवाला, रानी पोखरी और रायवाला सहित चार थानों की महिला काउंसिलिंग सेंटर का उद्घाटन किया।
◆ ऋषिकेश महायोजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गयी है। इसी के तहत शहरी विकास मंत्रालय और मसूरी विकास प्राधिकरण ने ड्रोन कैमरे से ऋषिकेश शहर का सर्वे किया। राज्य के अपर आयुक्त आवास प्रकाश चंद दुमका ने बताया कि वर्ष 2031 तक ऋषिकेश का विकास किया जाएगा।
◆ प्रदेशभर में चैत्र की नवरात्रि की धूम है। मंदिरों में ढोल-मजीरा की थाप के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आज के दिन मां दुर्गा की पांचवी शक्ति मां स्कंदमाता की पूजा की जाती हैं।
◆पंतनगर से जयपुर-अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत आशारोड़ी क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डाटकाली मंदिर के निकट एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य और टनल का भी जायजा लिया।
◆ उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड क्षेत्रांतर्गत खट्टू गांव में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़-बकरियों की मौत हो गई।
◆ रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
◆ वित्त मंत्रालय के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।
◆ बॉर्डर-चेकपोस्ट के पास चस्पा किए अमृतपाल के पोस्टर, पुलिस नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट पर है।
◆ 15 मार्च से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया गया। अब तक यात्रा के लिए 6.51 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
◆ चारधाम यात्रा में इस बार केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा और केदारनाथ हेलीपैड में निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।