◆ अल्मोड़ा पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम ने बाल श्रम और भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के सत्यापन और चिन्हिकरण कार्यवाही।
◆ बागेश्वर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। युवा उत्सव में भाषण, पेंटिंग, फोटोग्राफी, और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे 15 से 29 साल तक के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा कार्यक्रम में शामिल हुए।
◆ चमोली जिले के केवर गांव निवासी कर्नल गीता राणा नेगी ने इतिहास रच दिया है। भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा अब पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
◆ उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरे पारदर्शिता के साथ करायी जायेंगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा आयोजित किये जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।
◆उत्तराखंड संयुक्त राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के परिणाम को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 26 नवंबर 2021 को आयोजित की थी। इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
◆ उत्तराखण्ड के गौरव, कीर्ति चक्र से सम्मानित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल से मिले CM पुष्कर धामी, पहाड़ी एपण कला भेंट की ।
◆ उत्तराखंड सरकार ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को यात्रा के दौरान दोनों धामों के लिए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की हैं।
◆ अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी व शिलांग में तैनात रहे 35 असम रायफल में तैनात हवलदार 42 वर्षीय जवान कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।
◆ हरिद्वार के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित रबड़ प्लांट में आग लग गयी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
◆ उत्तराखंड की 41 साल की उम्र में राज्य को गोल्ड मेडल दिलाकर प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया। वे राज्य को पहली बार महिला बॉडी बिल्डिंग नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मिला है।