Vastu tips: सुबह उठकर भुल से भी नहीं देखनी चाहिए यह चीजें, बिगड़ जातें हैं बनते काम

सुबह उठकर हाथों को देखकर भगवान को याद करना चाहिए। बहुत से लोग सुबह उठकर अलग-अलग चीजें देखते हैं। कहते हैं कि अगर सुबह अच्छी होती है तो पूरा दिन बहुत अच्छा बिताता है, पर रोज ऐसा हो नहीं पाता। किसी ना किसी कारण से पूरा दिन खराब जाता है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में सुबह से लेकर रात तक के समय में बहुत सी ऐसी बातों का वर्णन मिलता है जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इन्हीं में से एक है सुबह उठते के साथ ही कुछ वस्तुओं को देखना।

सुबह उठकर इन चीजों को नहीं देखना चाहिए

सुबह उठते ही न देखें शीशा

वास्तु के मुताबिक सुबह-सुबह उठने के बाद लोगों को शीश देखने की भूल नहीं करनी चाहिए। इसे काफी अशुभ माना जाता है, साथ ही मान्यता है कि इससे दिन भी खराब जा सकता है। इसलिए आज से ही सुबह उठने के बाद शीशा देखने की आदत को छोड़ दें।

खंडित मूर्ति न देखें

वैसे तो घर में टूटी या खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये भी अशुभ होता है। लेकिन अगर आपके घर में खंडित या टूटी मूर्ति है तो भूल से भी उसे ऐसी जगह न रखें कि सुबह उठते ही वह आपकी आंखों के सामने मौजूद हो।

सुबह उठते ही बन्द घड़ी न देखें

वास्तु की मानें तो सुबह उठते ही बंद घड़ी भी नहीं देखनी चाहिए। इस कारण घर में आर्थिक तंगी आने लगती हैं और परिवार में झगड़े भी बढ़ते हैं। दरअसल, घर में बंद घड़ी न रखने की सलाह दी जाती है।

झूठे बर्तन न देखें

सुबह उठने के बाद अगर किचन में मौजूद झूठे बर्तन देख लिए जाए तो इससे भी दिन की शुरुआत खराब हो सकती है। इसके बजाय रात में ही बर्तनों को साफ करके सोना चाहिए। वास्तु के अनुसार ये अच्छा माना जाता है।

हिंसक जानवरों को देखने से बचें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते बिस्तर किसी हिंसक पशु या पक्षी को देखने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे घर या ऑफिस में विवाद पनपने लगता है।

सुबह उठते ही कुत्तों को लड़ते न देखें

सुबह के समय किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए नहीं देखना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।

सुबह उठते ही न देखें परछाई

सुबह उठकर अपनी या किसी अन्य की परछाई बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। नहीं तो आपको कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। खबरी बाॅक्स इसकी पुष्टि नही करता है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञों की सलाह लें।