Site icon Khabribox

Health Tips: शाकाहारी लोग खाने में कम न करें प्रोटीन, खाना शुरू करें सेहत के लिए जरूरी यह 6 चीज, जाने

प्रोटीन हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। यह हमारे लिए बहुत जरूरी भी होता है। हमें हर दिन के भोजन में प्रोटीन की जरूरत होती है। ताकि हम स्वस्थ बने रहें। सही है कि मीट में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि शाकाहारी भोजन खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर नहीं किया जा सकता।

प्रोटीन है बेहद जरुरी-

हमारे शरीर में जाने वाली डेली कैलोरी का लगभग 10-35 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन से ही मिलता है। रोजाना एक व्यक्ति को प्रति किलो शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। ऐसे में शाकाहारी लोग इन चीजों का सेवन जरूर करें-

इन 6 चीजों का करें सेवन-

1- दाल, भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है। दाल में मौजूद प्रोटीन और पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। एक कप उबली हुई दाल में लगभग 17.86 ग्राम प्रोटीन होता है। आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2- आमतौर पर काबुली चने को छोले कहा जाता है।  यह दाल का ही एक रूप है। एक कप उबले हुए छोले में 14.53 ग्राम प्रोटीन होता है।

3- मूंग में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। एक कप उबले हुए मूंग में 14.18 ग्राम प्रोटीन होता है।

4- लिमा बीन्स को सेम की फली कहा जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, फाइबर और आयरन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। एक कप उबली हुई सेम की फली में 11.58 ग्राम प्रोटीन होता है।

5- हरी मटर प्रोटीन के अलावा पोषक तत्वों से भरपूर होती है। एक कप उबली हुई हरी मटर में 8.58 ग्राम प्रोटीन होता है।

6- किनोआ, ग्लूटेन फ्री होता है. इसमें ग्लूटेन बिल्कुल भी नहीं पाया जाता है। किनोआ किसी घास पर नहीं उगता है। इसलिए इसे स्यूडोसीरियल कहते हैं।इसमें भी प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है।

Exit mobile version