कल से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यह रहेगा कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल 25 जून से तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रहे हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही है। उपराष्ट्रपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कुमाऊं विश्वविद्यालय की फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा वह शेरवुड कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

पुलिस बल की रहेगी तैनाती

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस संबंध में आईजी नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मी तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एटीएस और ड्रोन सर्विलांस समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।