आज विजयदशमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ दशहरा महोत्सव मनाया जाता है। अल्मोड़ा में भी आज भव्य रूप से दशहरा महोत्सव मनाया जा रहा है।
नगर में निकलेंगी समस्त माताओं की झांकियां-
जिसमें रावण परिवार के 17 पुतलों का जुलूस निकाला जाएगा। नगर में 12 बजे बाद दशहरा समिति द्वारा सभी माताओं की महा आरती की जाएगी। जिसके बाद शिखर चौराहे से लेकर मिलन चौक होते हुए पूरे नगर में माताओं के सभी को दर्शन होंगे। जिसमें नगर में बनने वाली समस्त माताओं की झांकियां भी पूरे बाजार में निकाली जाएगी। जब सभी माताओं को अंदर लाया जा रहा है। जिसके बाद उनका विसर्जन किया जाएगा। वहीं विसर्जन के समय जब सभी माताएं चौसली स्थित मां काली मंदिर के समीप पंहुचेंगी। तब मां काली के दरबार में उनकी आरती का आयोजन किया गया है। आरती के पश्चात् सभी माताओं को विसर्जन के लिए नीचे को भेजा जाएगा।