आज उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। जो शुरू हो गया है। आज उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। वही यूपी की 9 जिलों की 55 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है।
पीएम मोदी ने की अपील-
मतदान के लिए पीएम ने भी सभी जनता से अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील करते हुए ट्वीट पर लिखा कि, उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज मतदान हो रहा है। मैं सभी लोगों से आह्वान करता हूं, जो आज मतदान करने के योग्य हैं। वह रिकार्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूती दें।