मौसम अपडेट: कुमाऊं मंडल के मैदानी इलाकों में कोहरा व धूंध छानें के आसार

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। 

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं पर सुबह के समय धुंध व उथला कोहरा छाने की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर तक कुमाऊं मंडल में वर्षा की संभावना नहीं है।

अल्मोड़ा में धूप के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी। बीते शुक्रवार को सुबह से धूप रही।