मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग ने आज बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
अल्मोड़ा में धूप के आसार-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी। बीते सोमवार को सुबह से हल्की धूप रही।