मौसम अपडेट: प्रदेश में खिलेगी धूप, पहाड़ों में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई के इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में खिलखिलाती धूप रहेगी।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते शुक्रवार को सुबह से धूप रही।