मौसम अपडेट: उत्तराखंड के पहाड़ों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का असर दक्षिण भारत में भले ही कम हो गया है। लेकिन यहां के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। जिसमें उत्तराखंड राज्य भी शामिल है। उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों पर मौसम विभाग ने बर्फबारी की उम्मीद जताई है। उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार को हल्की बर्फबारी की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इ

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते रविवार को सुबह से खिलखिलाती धूप रही।