मौसम अपडेट: पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने से बढ़ रही ठंड, जानें अल्मोड़ा का हाल

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं मैदानी इलाकों में खिलखिलाती धूप रहेगी। इसके अलावा ठंड में इजाफा होगा ‌‌ इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते मंगलवार को सुबह से खिलखिलाती धूप रही।