मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज साफ रहेगा मौसम, तापमान में दर्ज होगी गिरावट

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। जिससे ठंड में तेजी से इजाफा होगा। जबकि मैदानी क्षेत्रों में खिलखिलाती धूप से राहत मिलेगी। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज होगी

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते शनिवार को सुबह ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही।