दिसंबर का महीना है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है तो वहीं मैदानों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
आज मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिसका असर हल्की बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। कोहरे के येलो अलर्ट को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की गई है।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में आज ठंड के साथ धूप रहेगी। बीते रविवार को सुबह से कोहरा छाए रहा और काफी ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही