उत्तराखंड में सर्दियों का मौसम है। पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है तो वहीं मैदानों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड के पांच जिलों के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में आज ठंड के साथ धूप रहेगी। बीते शुक्रवार को सुबह से काफी ठंड रही। दोपहर तक बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली।