मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के इस जिले में जारी किया येलो अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को इससे राहत के आसार नहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने आज राज्‍य में बारिश और बर्फबारी की संभावना से इनकार किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं उत्तरकाशी में हिमपात होने से निचले इलाकों में ठंडी हवा चलेगी।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में पाला गिरने से ठंड बढ़ गई है। सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। वहीं दोपहर में बादल छाए रहने के आसार हैं। बीते बुधवार को सुबह ठंड और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही।