मौसम अपडेट: प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, अल्मोड़ा समेत इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को इससे राहत के आसार नहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम की मार पड़ने वाली है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार से लेकर अगले दो दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक जहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं , वहीं तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर हरिद्वार और उधमसिंहनगर में शीतलहर के साथ ही घने कोहरे की भी संभावना जताई है। बुधवार और गुरुवार को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह ठंड और दोपहर में धूप रही। मौसम के बदले मिजाज के चलते प्रशासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।