मौसम अपडेट: उत्तराखंड में ठंड के साथ रेन अलर्ट जारी, जानें मौसम की ताज़ा अपडेट

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने अपनी करवट बदली है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी ,चमोली,पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते गुरुवार को सुबह से ठंड और पाला रहा और दोपहर में धूप रही। आज बारिश के आसार जताए गये है।