उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुए हिमपात के बाद सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
अल्मोड़ा में धूप के आसार
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते गुरुवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज धूप के आसार जताए गये है।