उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड भी अब कम होने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम में दिनों दिन बड़े बदलाव हो रहे हैं। फरवरी में गर्मी और शुष्क मौसम के बीच मार्च में एक बार फिर से मौसम में बदलाव दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं आज मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में बिजली और ओलावृष्टि के साथ आंधी की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप और तेज हवा का दौर जारी रहा। आज बारिश के आसार हैं।