उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का हाल

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब सुबह शाम की ठंड भी कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में हल्की धूप रहीं। आज मौसम शुष्क बना रहेगा।