उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब सुबह शाम की ठंड भी कम होने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते गुरुवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप के साथ बादल छाए रहे। शाम से लगातार बारिश रहीं। आज बारिश के आसार हैं।