मौसम अपडेट: उत्तराखंड में फिर बदलाव मौसम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब सुबह शाम की ठंड अब कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने अपनी करवट बदली है। आज मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन, ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब फिर से ज्यादा ठंड पड़ रही है। बीते शनिवार को सुबह से ठंड रही और बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर में धूप रहीं। आज बारिश के आसार हैं।