उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। आज मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही गर्मी में इजाफा होगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज धूप के आसार जताए गये है।