उत्तराखंड मौसम अपडेट: कुमाऊं में गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज 19 अप्रैल को पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह से हल्की ठंड रही और दोपहर में तेज धूप रहीं। आज धूप के अलावा बारिश के आसार जताए गये है।