उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में आज के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से हल्की ठंड रही और दोपहर में धूप और बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार जताए गये है।