उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है और बारिश और धूप का दौर जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी बारिश से नदियां उफान पर आ सकती है। जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
अल्मोड़ा में बारिश के आसार-
आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते गुरुवार को सुबह से धूप रही।