उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी बढ़ने लगी है और ठंड कम होने लगी है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते शनिवार को सुबह से धूप रही, वही दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ।