उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है. इसके अलावा मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते बुधवार को सुबह से हल्की धूप और बादल लगे रहे, वही दोपहर में तेज हवाएँ चली।