उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों मध्यम से भारी बारिश हो रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
देशभर में तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं आज मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 व 27 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान बारिश से बचने के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है। वहीं ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में बारिश रहेगी । बीते बुधवार को सुबह से धूप रही और बीच में हल्के बादल छाए रहे। वहीं दोपहर से तेज धूप रही।