मौसम अपडेट: उत्तराखंड में भारी बारिश को‌ लेकर येलो अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों मध्यम से भारी बारिश हो रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

अल्मोड़ा में रहेगी बारिश-

आज अल्मोड़ा जिले में बारिश रहेगी । बीते रविवार को सुबह से हल्की धूप और‌ बादल लगे रहे, वही दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश का दौर जारी रहा।