देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज के समय में युवाओं में आईफोन का क्रेेज बढ़ता रहा है। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
आईफोन के लिए डिलीवरी ब्वॉय की हत्या की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश से जुड़ी यह घटना है। यहाँ लखनऊ में एक युवक ने आईफोन के लिए डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के चिनहट इलाके के गजानन नाम के 21 साल के युवक ने फ्लिपकार्ट से मोबाइल फोन आर्डर किया था। भरत नाम का डिलीवरी बॉय मोबाइल डिलीवर करने गजानन्द के घर गया, जिसके बाद वो लापता हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला गजानन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर भरत की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर डिलीवरी बैग में भर दिए। इसके बाद डिलीवरी बैग को इंदिरा नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने डिलीवरी ब्वॉय की हत्या इसलिए की ताकि उसे मोबाइल के पैसे न देने पड़ें। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।