WhatsApp का बड़ा धमाका: अब मैसेज पढ़ते ही अपने-आप हो जाएगा डिलीट, आ रहा है यह फीचर

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए एक खास अपडेट लाने जा रहा है।

यूजर्स को मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने ‘डिसअपीयरिंग मैसेज’ फीचर में “After Reading” नाम का एक नया विकल्प जोड़ने वाली है, जिससे मैसेज पढ़े जाने के कुछ ही देर बाद गायब हो जाएगा।इस संबंध में व्हाट्सऐप के आगामी फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक व्हाट्सऐप में मैसेज गायब होने के लिए 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के विकल्प मिलते हैं। लेकिन नया “After Reading” फीचर इसे और खास बना देगा।

​मिलेगा खास फीचर

इस फीचर में जैसे ही रिसीवर मैसेज पढ़ेगा, उसके 15 मिनट बाद मैसेज दोनों तरफ से अपने-आप डिलीट हो जाएगा। यदि रिसीवर मैसेज नहीं पढ़ता है, तो भेजने वाले के फोन से यह 15 मिनट बाद और रिसीवर के फोन से 24 घंटे बाद खुद हट जाएगा। खास बात यह है कि यह फीचर तब भी काम करेगा जब ‘रीड रिसीट्स’ बंद हो। यह नया फीचर ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे अभी ‘View Once’ मीडिया फाइल्स के लिए काम करता है।

जानें कब तक मिलेगा यह फीचर

​रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और इसे बीटा टेस्टर्स के लिए जल्द ही जारी किया जा सकता है। टेस्टिंग सफल होने के बाद इसे सभी एंड्रॉयड और आईओएस (iOS) यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। यूजर्स इसे किसी खास चैट या फिर सभी चैट्स के लिए डिफॉल्ट सेटिंग के तौर पर चुन सकेंगे।