देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत को ट्रेकोमा-फ्री घोषित किया है।
जल जीवन मिशन का भी इस सफलता में बड़ा योगदान रहा- पीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात का जिक्र पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते कल रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में किया। जिसमें पीएम ने स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित एक बड़ी उपलब्धि के बारे में बताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत को ट्रेकोमा-फ्री घोषित कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा, बैक्टीरिया के कारण फैलने वाली ये बीमारी एक समय देश के कई हिस्सों में आम थी। अगर इसपर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे आंखों की रोशनी तक जाने का खतरा रहता था। हमने इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया था। अब ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे देश ने ये लक्ष्य पूरा कर लिया है और डब्ल्यूएचओ ने भारत को ट्रेकोमा फ्री घोषित कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने योग, फिटनेस, जन-सहभागिता और लोकतंत्र की रक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।