अल्मोड़ा पहुंची महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की महिला स्वाभिमान न्याय यात्रा, रोजगार व अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कही यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की महिला स्वाभिमान न्याय यात्रा अल्मोड़ा पहुंची।

कहीं यह बात

इस मौके पर उन्होंने प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज मे न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही युवाओं का भविष्य सुनहरा है। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड को एक साल बीत गया है। इसके बाद भी आरोपियों को सजा नहीं मिली है। यहां तक कि सरकार वीआईपी का नाम तक उजागर नहीं कर पाई है। कहा कि न्याय को लेकर 21 सितम्बर को उन्होंने मुंडन करवाया। इसके बाद भी सरकार सीबीआई जांच और मामले का फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं भेज रही है। पेपर लीक प्रकरण के आरोपी खुला घूम रहे हैं, जबकि युवाओं को लाठी झेलनी पड़ रही है।

निकलेगी महिला स्वाभिमान यात्रा

जिस पर उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर से वह विधानसभा वार महिला स्वाभिमान यात्रा निकालेंगी। इसके लिए ब्लॉक लेवल में टीम का गठन किया जा रहा है। एक बूथ पर 10 महिलाओं का संगठन तैयार किया जाएगा। जो मजबूती के साथ निकाय और लोकसभा में उतरेंगी।

यह लोग रहें मौजूद

यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गड्डू, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, लता तिवारी, राजेंद्र बालाकोटी, किशन लाल आदि मौजूद रहे।