अल्मोड़ा: छलनी से चांद के दीदार के साथ महिलाओं ने तोड़ा करवाचौथ व्रत, पूरा नगर गुंजायमान हुआ शंख ध्वनि से

अल्मोड़ा: पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर गुरुवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा। चांद के निकलने के बाद महिलाओं ने पति के हाथों का पानी पीकर व्रत तोड़ा। महिलाओं में व्रत को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

छलनी से चांद देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा

करवाचौथ के पर्व को हिन्दू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती है। गुरुवार को छलनी से चांद देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है। 

नई विवाहित महिलाओं में इसका अधिक चलन

पहाड़ों में महिलाएं वट सावित्री की पूजी करती है, लेकिन करवाचौथ का चलन भी अब होने लगा है। विशेषकर नई विवाहित महिलाओं में इसका अधिक चलन है। नगर के कई स्थानों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ करवाचौथ का व्रत मनाया। सुबह से निर्जला व्रत रख शाम को मिट्टी के करबे के साथ एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर व घी का दीपक जलाकर मां गौरी की विधि विधान व्रत की पूजा अर्चना की। कई महिलाओं ने देवी मंदिरों में जाकर भी सामूहिक पूजा अर्चना की।