Women World Cup: आस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार फाइनल में पंहुची टीम इंडिया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल के रोमांचक मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

भारत ने फाइनल में बनाई जगह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में जगह बना ली है। महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला गया। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 338 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने जेमिमा के नाबाद शतक (127) और हरमनप्रीत की 89 रनों की पारी की बदौलत 48.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत की नायिका जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर रहीं, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की।

भारत की शानदार जीत

इससे पूर्व में भारतीय टीम 2005 और 2007 में वनडे विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है। दोनों मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाना है। अब अब फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।