नई दिल्ली के ‘वाई डब्ल्यू सी ए’ ऑडिटॉरीयम में 11वें बीसीआर ग्लोबल आइकॉनिक अवार्ड का शानदार आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने समारोह में पहुँचकर समारोह की शोभा बढ़ायी ।
अभिनेता व पत्रकार अमर सिंह को रामचंद्र जांगड़ा ने बीसीआर ग्लोबल आयकॉनिक अवार्ड देकर किया सम्मानित
दिल्ली के लोकप्रिय समाचार पत्र ‘बॉलीवुड सिने रिपोर्टर’ द्वारा इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग क्षेत्रों के प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया । समारोह में दिल्ली के बहुमुखी प्रतिभा के धनी मशहूर जादूगर, अभिनेता व पत्रकार अमर सिंह को रामचंद्र जांगड़ा ने बीसीआर ग्लोबल आयकॉनिक अवार्ड देकर सम्मानित किया । अमर सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं । दो बार गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके व 2 बार इंडिया वर्ल्ड रिकोर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके अमर सिंह ने अभी तक देश विदेश में 1800 से अधिक अपने जादू के शो से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं ।
कई टीवी शो, म्यूज़िक अल्बम मैं बिखेर चुके हैं अपना जलवा
जो कई टीवी शो, म्यूज़िक अल्बम व रंगमंच में भी अपना जादू बिखेर चुके हैं व कई अंतराष्ट्रीय जादू संस्थाओं के चेयरमेन पद को भी सुशोभित कर रहे हैं । अमर सिंह ने अपने टैलेंट के दम पर मीडिया एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है । अमर सिंह ने बताया कि आज वो जो कुछ भी हैं अपने चाहने वालों की वजह से हैं । उन्होंने 11वें बीसीआर अवार्ड समारोह के आयोजक निर्माता निर्देशक अजय शास्त्री व उनकी टीम को धन्यवाद दिया ।