देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर ब्राजील से सामने आई है। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ऑपरेशन जारी है। जिसमें अब तक 64 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जिसे दुनिया का सबसे बड़ा एनकाउंटर कहा जा रहा है।
अब तक इतने लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पुलिस ने रियो डी जनेरियो में अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन कंटेनमेंट’ है। इस अभियान का लक्ष्य ड्रग तस्करी और संगठित अपराध, विशेषकर कुख्यात ‘कोमांडो वर्मेलो’ गैंग को खत्म करना था। इस ऑपरेशन के तहत 2500 पुलिस कर्मी हेलिकॉप्टर से छापेमारी कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभियान में चार पुलिस अधिकारियों और करीब 64 लोग मारे जाने की खबर सामने आ रही है। आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जिससे यहां सिविल वॉर जैसे हालात हो गए है। इस अभियान में खास निशाना कोमांडो वर्मेलो गैंग था। जिसे रेड कमांड के नाम से भी जाना जाता है। जिस पर सरकार ने Comando Vermelho नाम के सबसे पुराने और सबसे ताकतवर आपराधिक गिरोह के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें कम से कम 64 लोगों की मौत और 81 गिरफ्तारियां हुईं। चार पुलिसकर्मी भी मारे गए। वहीं UN ने इसे खतरनाक बताया है।
जारी वीडियो में कहीं यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुठभेड़ क्यों हो रही है, यह भी जान लें। दरअसल बीते कल मंगलवार को गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने एक वीडियो बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि एक बड़े पैमाने पर पुलिस अभियान के तहत 60 कथित अपराधियों को खत्म कर दिया गया है, साथ ही पुलिस ने 250 से ज्यादा गिरफ्तारी और तलाशी वारंट जारी किए हैं। क्लाउडियो कास्त्रो ने आगे कहा कि 81 लोगों को हिरासत में लिया गया है और हथियार जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा, “हम क्या चाहते हैं? एक शांत रियो डी जेनेरियो, अपराध मुक्त ब्राज़ील और हम पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि हमारा मानना है कि जितनी ज़्यादा सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था होगी आप और आपका परिवार उतना ही ज़्यादा आजाद होंगे।
Comando Vermelho गिरोह
रिपोर्ट्स के मुताबिक Comando Vermelho ब्राजील का सबसे पुराना और प्रभावशाली अपराध संगठन है। जो एक ब्राज़ीलियाई आपराधिक संगठन है जो मुख्य रूप से मादक पदार्थों की तस्करी , हथियारों की तस्करी, सुरक्षा रैकेटियरिंग, फिरौती के लिए अपहरण, बख्तरबंद, ट्रकों का अपहरण, लोनशार्किंग, अनियमित युद्ध , नार्को-आतंकवाद और प्रतिद्वंद्वी आपराधिक संगठनों जैसे कि प्राइमेइरो कोमांडो दा कैपिटल और टेरसीरो कोमांडो पुरो के खिलाफ युद्ध में लिप्त है। यह 1970 के दौर में तब बना जब राजनीतिक कैदियों और सामान्य अपराधियों ने सैन्य तानाशाही के समय जेल में गठबंधन किया। लेकिन आज यह एक ट्रांसनेशनल ड्रग तस्करी नेटवर्क बन चुका है।